TypeDeskAI ← ऐप पर लौटें · Back to the app

📖 Help / सहायता

कृतिदेव से मंगल (Unicode) — मुफ़्तKruti Dev to Unicode (Mangal) converter — free

पुरानी कृतिदेव में टाइप की गई फ़ाइल को मंगल (Unicode) हिंदी में बदलिए, ताकि वह Google, WhatsApp, सरकारी पोर्टल और अनुवाद में पढ़ी जा सके। Word (.docx) फ़ाइल डालने पर बीच के अंग्रेज़ी शब्द (Arial या Times में टाइप) ज्यों के त्यों रहते हैं।

🔤 अभी बदलिए · Convert Kruti Dev

कैसे करें — कदम-दर-कदम

  1. TypeDeskAI खोलकर ऊपर 🌐 Translate / अनुवाद दबाइए।
  2. "किस भाषा से" वाले डिब्बे में हिंदी (Kruti Dev) चुनिए।
  3. Choose .docx file दबाकर अपनी कृतिदेव वाली Word फ़ाइल चुनिए। (पुरानी .doc फ़ाइल हो, तो पहले Word में Save As → .docx कर लीजिए।)
  4. या Word से पाठ copy करके नीचे के डिब्बे में paste कीजिए और Convert दबाइए। सबसे सही नतीजा .docx फ़ाइल डालने से आता है।
  5. दाईं तरफ़ "2 · Unicode Hindi" में मंगल हिंदी आ जाएगी। उसे एक बार पढ़कर जाँच लीजिए और ज़रूरत हो तो वहीं सुधार लीजिए।
  6. उसी हिस्से के Word (मंगल) डाउनलोड वाले बटन से फ़ाइल डाउनलोड कीजिए, या Copy कीजिए।
  7. English में अनुवाद भी चाहिए, तो नीचे Translate to English दबाइए — तरीका Kruti Dev → English पन्ने पर है।
🔒 कृतिदेव से मंगल बदलने का यह काम आपके ब्राउज़र के अंदर ही होता है — फ़ाइल कहीं भेजी नहीं जाती, और इसका कोई पैसा नहीं लगता। पैसा सिर्फ़ तब लगता है जब आप आगे English में अनुवाद कराते हैं।

उल्टा चाहिए — मंगल से कृतिदेव?

उसका तरीका Mangal → Kruti Dev पन्ने पर देखिए।

मुफ़्त पन्ने, खाता और दाम

बिना login आप Image to Text के 6 पन्ने, अनुवाद के 6 पन्ने और 1 किरायानामा मुफ़्त आज़मा सकते हैं। उसके बाद ऊपर दाईं तरफ़ Login दबाकर मुफ़्त खाता बनाइए — सबसे आसान Google से एक क्लिक में, या मोबाइल नंबर और OTP से। न password, न फ़ॉर्म।

कबक्या मिलता है
login करते ही🎁 10 पन्ने मुफ़्त
किसी दूसरे दिन लौटने पर🎁 5 पन्ने और
किसी तीसरे दिन लौटने पर🎁 5 पन्ने और (कुल 20)
कामदाम (GST सहित)
Image to Text (फ़ोटो से टाइप)₹1 प्रति पन्ना
अनुवाद (किसी भी भाषा में)₹1 प्रति पन्ना
किरायानामा (Legal Document Writer)₹5 प्रति दस्तावेज़
मंगल ⇄ कृतिदेव बदलनामुफ़्त, बिना login

हर काम से पहले स्क्रीन पर बता दिया जाता है कि कितना लगेगा, और पैसा काम पूरा होने के बाद ही कटता है। काम बीच में असफल हो जाए, तो कुछ नहीं कटता।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या फ़ाइल सर्वर पर जाती है?

नहीं। कृतिदेव से मंगल बदलना आपके ब्राउज़र में ही होता है। सिर्फ़ English अनुवाद कराने पर, अनुवाद के लिए पाठ भेजा जाता है।

.doc फ़ाइल नहीं खुल रही?

पुरानी .doc फ़ाइल को Word में खोलकर File → Save As → Word Document (.docx) कर लीजिए, फिर डालिए।

कुछ अक्षर ग़लत बदले हैं, क्या करूँ?

दाईं तरफ़ के डिब्बे में वहीं सुधार लीजिए। कभी-कभी पुरानी फ़ाइलों में अलग तरह से टाइप किए अक्षर पूरे सही नहीं बदलते।

In English

  1. Press 🌐 Translate / अनुवाद at the top and choose Hindi (Kruti Dev) in From.
  2. Pick your Kruti Dev Word file with Choose .docx file (save an old .doc as .docx first), or paste the text and press Convert.
  3. Unicode (Mangal) Hindi appears under 2 · Unicode Hindi. Check it and correct it if needed.
  4. Download it as a Mangal Word file or copy it. Press Translate to English if you also need English.

The conversion runs inside your own browser — the file is never uploaded — and it is free.

Free pages, account and prices

Without logging in you can try 6 pages of Image to Text, 6 pages of translation and 1 rent agreement free. After that, press Login at the top right — one click with Google, or your mobile number and OTP. No password, no form. Logging in gives 🎁 10 free pages at once, and 5 + 5 more when you come back on two other days (within 30 days) — 20 free pages in all. Then add money from 💰 Add money (UPI, card, net banking; ₹100 minimum = 100 pages). Log in the same way each time so that your own account opens.

Rates (GST included): Image to Text ₹1 a page · Translation ₹1 a page · Rent Agreement ₹5 · Mangal ⇄ Kruti Dev free. The cost is shown before every job, and money is taken only after the job is done.

दूसरी सेवाएँ · Other services