TypeDeskAI ← ऐप पर लौटें · Back to the app

📖 Help / सहायता

कृतिदेव / हिंदी से English अनुवादKruti Dev / Hindi to legal English translation

कृतिदेव या मंगल में टाइप किया आदेश, फ़ैसला, प्रार्थना-पत्र, एफ़आईआर या अनुबंध — उसका साफ़ कानूनी English अनुवाद पाइए, जैसा भारतीय अदालतों में लिखा जाता है। नाम, तारीख़ें, रकमें और केस नंबर ज्यों के त्यों रहते हैं।

🌐 अभी अनुवाद कीजिए · Translate to English

कैसे करें — कदम-दर-कदम

  1. ऊपर 🌐 Translate / अनुवाद दबाइए।
  2. "किस भाषा से" में हिंदी (Kruti Dev) चुनिए (पाठ मंगल/Unicode में हो, तो हिंदी (Mangal / Unicode))। "किस भाषा में" में English अपने-आप आ जाएगी।
  3. Choose .docx file से Word फ़ाइल डालिए, या पाठ paste करके Convert दबाइए। मंगल पाठ हो, तो सीधे दाईं तरफ़ के डिब्बे में paste कर सकते हैं।
  4. दाईं तरफ़ आई मंगल हिंदी को एक बार ध्यान से पढ़ लीजिए — यहाँ कोई ग़लती रह गई, तो अनुवाद में भी वही जाएगी।
  5. Translate to English दबाइए। दाम वाली खिड़की बताएगी कि कितने पन्ने बनेंगे और कितना लगेगा; हाँ कहिए।
  6. अनुवाद पन्ना-दर-पन्ना आता है। बीच में Stop दबा दें, तो जितना हो चुका है वह बना रहता है।
  7. तैयार अनुवाद English Word में डाउनलोड कीजिए, या हिंदी + English एक साथ एक ही फ़ाइल में।

अनुवाद की शैली

अनुवाद भारतीय अदालतों वाली कानूनी English में होता है: जैसे "अप्रार्थी" → opposite party, "प्रार्थना-पत्र" → application, "पत्रावली पेश हो" → file be put up, "प्रमाणित प्रतिलिपि" → certified copy। नाम English अक्षरों में लिखे जाते हैं (रामकिशन → Ramkishan), अनुवादित नहीं होते।

⚠ AI अनुवाद पहला draft है। अदालत या दफ़्तर में इस्तेमाल से पहले एक बार ज़रूर पढ़ लीजिए।

मुफ़्त पन्ने, खाता और दाम

बिना login आप Image to Text के 6 पन्ने, अनुवाद के 6 पन्ने और 1 किरायानामा मुफ़्त आज़मा सकते हैं। उसके बाद ऊपर दाईं तरफ़ Login दबाकर मुफ़्त खाता बनाइए — सबसे आसान Google से एक क्लिक में, या मोबाइल नंबर और OTP से। न password, न फ़ॉर्म।

कबक्या मिलता है
login करते ही🎁 10 पन्ने मुफ़्त
किसी दूसरे दिन लौटने पर🎁 5 पन्ने और
किसी तीसरे दिन लौटने पर🎁 5 पन्ने और (कुल 20)
कामदाम (GST सहित)
Image to Text (फ़ोटो से टाइप)₹1 प्रति पन्ना
अनुवाद (किसी भी भाषा में)₹1 प्रति पन्ना
किरायानामा (Legal Document Writer)₹5 प्रति दस्तावेज़
मंगल ⇄ कृतिदेव बदलनामुफ़्त, बिना login

हर काम से पहले स्क्रीन पर बता दिया जाता है कि कितना लगेगा, और पैसा काम पूरा होने के बाद ही कटता है। काम बीच में असफल हो जाए, तो कुछ नहीं कटता।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

एक पन्ना कितने शब्दों का होता है?

लगभग 3,700 अक्षरों का पाठ एक पन्ना गिना जाता है। काम शुरू करने से पहले ही स्क्रीन बता देती है कि आपका दस्तावेज़ कितने पन्ने का है।

क्या नाम और तारीख़ें बदल जाती हैं?

नहीं। नाम, तारीख़ें, रकमें, केस नंबर और ₹ चिह्न ज्यों के त्यों रहते हैं।

अनुवाद बीच में रुक गया तो?

जितने पन्ने हो चुके हैं वे बने रहते हैं और उन्हीं का पैसा कटता है। जिस पन्ने में ग़लती हुई, उसका पैसा नहीं कटता।

In English

  1. Press 🌐 Translate / अनुवाद; choose Hindi (Kruti Dev) or Hindi (Mangal) in From — English is selected in To.
  2. Upload the Word file or paste the text and press Convert; read the Unicode Hindi once.
  3. Press Translate to English and agree to the cost shown. Long documents go page by page; Stop keeps what is done.
  4. Download an English Word file, or Hindi + English together.

Legal English as written in Indian courts; names, dates, amounts and case numbers are kept exactly. ₹1 per page.

Free pages, account and prices

Without logging in you can try 6 pages of Image to Text, 6 pages of translation and 1 rent agreement free. After that, press Login at the top right — one click with Google, or your mobile number and OTP. No password, no form. Logging in gives 🎁 10 free pages at once, and 5 + 5 more when you come back on two other days (within 30 days) — 20 free pages in all. Then add money from 💰 Add money (UPI, card, net banking; ₹100 minimum = 100 pages). Log in the same way each time so that your own account opens.

Rates (GST included): Image to Text ₹1 a page · Translation ₹1 a page · Rent Agreement ₹5 · Mangal ⇄ Kruti Dev free. The cost is shown before every job, and money is taken only after the job is done.

दूसरी सेवाएँ · Other services