TypeDeskAI ← ऐप पर लौटें · Back to the app

📖 Help / सहायता

फ़ोटो से टाइप किया पाठ — Image to TextHindi Image to Text (OCR) — photo or scan to typed text

किसी भी काग़ज़ की फ़ोटो या स्कैन डालिए — छपा हुआ हो या हाथ से लिखा — और कुछ ही सेकंड में उसका टाइप किया हुआ पाठ पाइए, जिसे सुधारकर Word या PDF में डाउनलोड कर सकते हैं।

🖼️ अभी फ़ोटो डालिए · Open Image to Text

कैसे करें — कदम-दर-कदम

  1. TypeDeskAI खोलकर ऊपर 🖼️ Image to Text दबाइए।
  2. Upload Image से फ़ोटो या स्कैन चुनिए (JPG, PNG, WEBP)। मोबाइल पर Capture from Camera से सीधे फ़ोटो भी खींच सकते हैं।
  3. फ़ोटो धुँधली या टेढ़ी हो, तो फ़ोटो के नीचे Image Enhancement खोलकर रोशनी, कंट्रास्ट या घुमाव ठीक कीजिए। ऊपर के बटनों से फ़ोटो को बड़ा-छोटा और घुमा भी सकते हैं।
  4. Get Typed Text दबाइए। पहले दाम वाली खिड़की बताएगी कि कितना लगेगा (या कि यह मुफ़्त है); हाँ कहिए।
  5. कुछ सेकंड में दाईं तरफ़ Extracted Text में पाठ आ जाएगा — जिस भाषा में पन्ना है, उसी में। हिंदी हिंदी में, English English में।
  6. पाठ को वहीं पढ़कर सुधार लीजिए। B, I, U से मोटा, तिरछा या रेखांकित कर सकते हैं, और 🔍 से कोई शब्द ढूँढ सकते हैं।
  7. नीचे के बटनों से Copy कीजिए, या TXT, DOCX (Word) या PDF में डाउनलोड कीजिए।
  8. पाठ का अनुवाद चाहिए? वहीं Translate वाला बटन दबाइए — पाठ सीधे अनुवाद वाले हिस्से में चला जाएगा।
💡 अच्छे नतीजे के लिए: पन्ने को अच्छी रोशनी में, सीधा ऊपर से खींचिए; छाया और उँगली फ़ोटो में न आए। एक फ़ोटो में एक ही पन्ना रखिए। हर पन्ने के लिए नई फ़ोटो डालने को 📷 नई फ़ोटो दबाइए।

किन काग़ज़ों पर काम करता है

छपे हुए दस्तावेज़, अदालती आदेश और फ़ैसले, अख़बार की कतरन, हाथ से लिखे प्रार्थना-पत्र और नोट्स, पुरानी फ़ाइलों के पन्ने, मोबाइल पर खींची फ़ोटो और स्कैनर से बने स्कैन — सब पर। तिरछी या उलटी फ़ोटो भी अक्सर सही पढ़ ली जाती है।

⚠ AI से निकला पाठ पहला draft है। ख़ासकर नाम, तारीख़, रकम और नंबर मूल काग़ज़ से एक बार ज़रूर मिला लीजिए।

मुफ़्त पन्ने, खाता और दाम

बिना login आप Image to Text के 6 पन्ने, अनुवाद के 6 पन्ने और 1 किरायानामा मुफ़्त आज़मा सकते हैं। उसके बाद ऊपर दाईं तरफ़ Login दबाकर मुफ़्त खाता बनाइए — सबसे आसान Google से एक क्लिक में, या मोबाइल नंबर और OTP से। न password, न फ़ॉर्म।

कबक्या मिलता है
login करते ही🎁 10 पन्ने मुफ़्त
किसी दूसरे दिन लौटने पर🎁 5 पन्ने और
किसी तीसरे दिन लौटने पर🎁 5 पन्ने और (कुल 20)
कामदाम (GST सहित)
Image to Text (फ़ोटो से टाइप)₹1 प्रति पन्ना
अनुवाद (किसी भी भाषा में)₹1 प्रति पन्ना
किरायानामा (Legal Document Writer)₹5 प्रति दस्तावेज़
मंगल ⇄ कृतिदेव बदलनामुफ़्त, बिना login

हर काम से पहले स्क्रीन पर बता दिया जाता है कि कितना लगेगा, और पैसा काम पूरा होने के बाद ही कटता है। काम बीच में असफल हो जाए, तो कुछ नहीं कटता।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या हाथ की लिखावट भी पढ़ लेता है?

हाँ। साफ़ लिखावट और अच्छी फ़ोटो हो तो हाथ से लिखा हिंदी और English पाठ भी अच्छी तरह पढ़ लिया जाता है।

क्या पाठ का अनुवाद भी हो जाएगा?

Image to Text सिर्फ़ पाठ निकालता है, अनुवाद नहीं करता। अनुवाद के लिए पाठ के नीचे Translate बटन दबाइए; अनुवाद का दाम अलग (₹1 प्रति पन्ना) लगता है।

एक फ़ोटो का कितना पैसा लगता है?

एक फ़ोटो = एक पन्ना = ₹1 (GST सहित)। बिना login 6 पन्ने, और login के बाद 20 बोनस पन्ने (10 + 5 + 5) मुफ़्त मिलते हैं।

क्या मेरी फ़ोटो सर्वर पर रखी जाती है?

नहीं। फ़ोटो सिर्फ़ पढ़ने के लिए भेजी जाती है और काम पूरा होने के बाद रखी नहीं जाती।

In English

  1. Press 🖼️ Image to Text at the top of TypeDeskAI.
  2. Choose a photo or scan with Upload Image (JPG, PNG, WEBP), or use Capture from Camera on a phone.
  3. If the page is faint or tilted, open Image Enhancement under the photo and adjust it.
  4. Press Get Typed Text and agree to the cost shown (or the free page).
  5. The text appears on the right in the language of the page. Correct it there.
  6. Copy it, or download it as TXT, DOCX or PDF. Use the Translate button to send it straight to translation.

Works on printed pages, court orders, handwriting, newspaper cuttings and old file pages. Always check names, dates, amounts and numbers against the original.

Free pages, account and prices

Without logging in you can try 6 pages of Image to Text, 6 pages of translation and 1 rent agreement free. After that, press Login at the top right — one click with Google, or your mobile number and OTP. No password, no form. Logging in gives 🎁 10 free pages at once, and 5 + 5 more when you come back on two other days (within 30 days) — 20 free pages in all. Then add money from 💰 Add money (UPI, card, net banking; ₹100 minimum = 100 pages). Log in the same way each time so that your own account opens.

Rates (GST included): Image to Text ₹1 a page · Translation ₹1 a page · Rent Agreement ₹5 · Mangal ⇄ Kruti Dev free. The cost is shown before every job, and money is taken only after the job is done.

दूसरी सेवाएँ · Other services